रायगढ़

Raigarh News: स्कूटी की डिक्की से दो लाख रुपये लेकर फरार हुए दो चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में स्कूटी की डिक्की से दो लाख रुपए नगदी रकम लेकर एक शख्स अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।







 

मिली जानकारी के अनुसार, नोनीबाई दीवान निवासी अंजोरीपाली ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह अपने बेटे कौशल प्रसाद दीवान के साथ कल सुबह 10:30 बजे बैंक खरसिया से 2 लाख रुपये निकाल कर स्कूटी की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे।
नोनीबाई दीवान ने बताया कि रायगढ चौक से पहले साहू किराना दुकान में वे लोग किराना सामान ले रहे थे। इसी बीच एक लड़का आया और स्कूटी की डिक्की खोलकर उसमें रखे नगदी रकम दो लाख रुपये लेकर अपने एक अन्य साथी के साथ रायगढ चौक की तरफ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button