हम हर राज्य में निवेश करने को तैयार, चाहे सत्ता में कोई भी हो” – प्रणव अदाणी

हम हर राज्य में निवेश करने को तैयार, चाहे सत्ता में कोई भी हो” – प्रणव अदाणी
देश के प्रमुख युवा उद्योगपतियों में से एक और अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी का कहना है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में टियर-2 और टियर-3 शहर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “भारत का असली ग्रोथ इंजन छोटे शहर हैं, जहां असली भारत बसता है।”
उन्होंने नेतृत्व के अपने सिद्धांत साझा करते हुए कहा कि “सफलता में विनम्रता और संकट में साहस बनाए रखना ही असली नेतृत्व है।”
घर में प्यार, ऑफिस में अनुशासन
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे गौतम अदाणी की कार्यशैली पर सवाल पूछा गया, तो प्रणव अदाणी ने मुस्कुराते हुए कहा कि घर में वह बेहद स्नेही होते हैं, लेकिन ऑफिस में वे एक सख्त टास्क मास्टर हैं। उन्होंने बताया कि गौतम अदाणी का अनुशासन, काम के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व शैली पूरे समूह के लिए प्रेरणादायक है।
हर प्रदेश में निवेश का वादा
निवेश और राजनीति से दूरी रखने के सवाल पर प्रणव अदाणी ने बताया कि अदाणी समूह देश के 26 राज्यों में निवेश कर चुका है और देशभर में 400 से अधिक लोकेशन्स पर उनके प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं—चाहे वह पावर हो, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट या यूटिलिटी सर्विसेज।
उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवा आज अपनी-अपनी सरकारों से पूछ रहे हैं कि उनके यहां निवेश क्यों नहीं आ रहा। “जब किसी राज्य को निवेश की जरूरत होती है, हम वहां जाते हैं—चाहे सत्ता में कोई भी राजनीतिक पार्टी हो,” उन्होंने साफ कहा।
धारावी प्रोजेक्टः 1 करोड़ रुपये का घर मुफ्त
धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए प्रणव अदाणी ने बताया कि वे खुद धारावी जाकर लोगों से बातचीत करते हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के कारण लोग अब जागरूक हैं और विकास को लेकर आशावादी हैं।
प्रणव अदाणी ने बताया कि धारावी के प्रत्येक पात्र निवासी को 350 वर्ग फीट कारपेट एरिया का घर मिलेगा, जिसकी कीमत मुंबई में करीब 1 करोड़ रुपये बैठती है—और यह उन्हें बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
उनके अनुसार, “हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन का अधिकार है, जबकि धारावी में लोग अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे थे। अब बदलाव तय है।”
बिहार तेजी से विकास की ओर
बिहार में निवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रणव अदाणी ने कहा कि वे दो बार बिहार इन्वेस्टर्स समिट में जा चुके हैं और उन्होंने पाया कि बिहार के युवा अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
उन्होंने बताया कि अदाणी समूह ने वस्तलीगंज में सीमेंट प्लांट, स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट, और कई सड़क परियोजनाएं शुरू की हैं।
प्रणव अदाणी के अनुसार, “ऊर्जा सुविधाओं में सुधार और सरकार की प्रतिबद्धता के साथ बिहार अब पूरी तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






