CG News: चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या, फरार आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
December 11, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या, फरार आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
आरोपी जितेंद्र केवट ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी संतोषी केवट के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना लोफ़दी फोकटपारा में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कोनी पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दूसरे राज्य भागने से पहले ही चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।