बलौदाबाजार में स्वास्थ्य केंद्र की छत पर नर्स की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने जहर लेने की आशंका जताई, घटना के कारणों की की जा रही जांच

बलौदाबाजार: जिले के कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्टाफ नर्स की लाश छत पर मिली है। मृतका की पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने उसके पास मौजूद सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, अभिलाषा जॉन नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क में नहीं थी। पूरे दिन कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए युवती की लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर पाई। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि युवती मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके आसपास सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस घटना के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






