CM विष्णुदेव साय का सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सलाम: ‘देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय
CM विष्णुदेव साय का सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सलाम: ‘देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय
रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज प्रदान किया गया और संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र की रक्षा में लगे जवानों और शहीद परिवारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी कितनी बड़ी है और उनके कल्याण के लिए हर संभव सहयोग की भावना से आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु अपनी ओर से अंशदान भी प्रदान किया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित थीं।