1 करोड़ 20 लाख का अवैध लेनदेन: भिलाई में साइबर फ्रॉड के 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 4, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
1 करोड़ 20 लाख का अवैध लेनदेन: भिलाई में साइबर फ्रॉड के 7 आरोपी गिरफ्तार

1 करोड़ 20 लाख का अवैध लेनदेन: भिलाई में साइबर फ्रॉड के 7 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला पुलिस और ACCU यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में साइबर फ्रॉड से जुड़े बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बंधन बैंक सुपेला शाखा में म्यूल अकाउंट खोलकर उन्हें साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 आरोपितों द्वारा खोले गए खातों से 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये का अवैध लेनदेन किया गया है।

अब तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गृह मंत्रालय संचालित “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त जानकारी के आधार पर इन खातों की पहचान की गई, जिनका उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को खर्च करने, उपयोग करने और आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा था।

बंधन बैंक नेहरू नगर शाखा में कुल 27 खातों में संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि होने पर सुपेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण को गंभीर मानते हुए धारा 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबर शेयर करें: