छत्तीसगढ़

बेजुबान के साथ दरिंदगी: कथित वीडियो वायरल, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में — कड़ी कार्रवाई की मांग तेज

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। वीडियो देखकर हिंदू संगठनों में गहरा रोष उत्पन्न हुआ और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

संगठन के सदस्यों ने आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने में पुलिस के सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और आरोपों की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घृणित हरकत करने का कोई साहस न कर सके।

पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button