छत्तीसगढ़

मुंगेली: अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त, जिले में 24 घंटे निगरानी तेज

मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए मुंगेली जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने आविदा फूड ग्रेन्स, सारधा में दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की।

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि फर्म का ताला तोड़कर अवैध रूप से संग्रहित धान को जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान परिसर से एक पिकअप और एक माजदा वाहन में भरे कुल 661 बारदाने मिले, जिनमें 264 क्विंटल से अधिक धान रखा हुआ था। इसे तत्काळ कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर चौकसी बढ़ाते हुए 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहनों और परिवहन गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए लगातार टीमों को तैनात किया गया है।

निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button