CM विष्णुदेव साय कल कैबिनेट बैठक में लेंगे बड़े फैसले

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
CM विष्णुदेव साय कल कैबिनेट बैठक में लेंगे बड़े फैसले

CM विष्णुदेव साय कल कैबिनेट बैठक में लेंगे बड़े फैसले

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार होने की संभावना है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा बैठक में पेश किए जाएंगे। साथ ही राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

बैठक में बजट में शामिल नई नीतियों और परियोजनाओं पर निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाने की संभावना है।

खबर शेयर करें: