छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय 4 दिसंबर को बलौदाबाजार दौरे पर

 लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर दीपक सोनी ने लिया जायजा

बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 4 दिसंबर को प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को सुहेला में किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्य मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, वाहन पार्किंग और स्टॉल आदि की जिम्मेदारी निर्धारित की और समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।





कलेक्टर सोनी ने हेलीपेड की तैयारी, सुरक्षा और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य उपस्थित लोगों की बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों को सामग्री वितरण जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और छोटी-छोटी कमियों को समय पर दूर करने के निर्देश भी दिए।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button