जशपुर में 13 लाख की लूट, ट्रक चालक पर भी गहराया शक

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
जशपुर में 13 लाख की लूट, ट्रक चालक पर भी गहराया शक

जशपुर में 13 लाख की लूट, ट्रक चालक पर भी गहराया शक

जशपुर: जिले के बालाछापर हाइवे पर ट्रक चालक से 13 लाख रुपए की लूट की घटना हुई। ट्रक रांची से माल खाली कर आलू लोड करके आ रहा था, तभी चार अज्ञात लुटेरों ने चालक पर हमला कर उसके हाथ-पांव बांध दिए और 13 लाख रुपए तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

हालांकि, पुलिस को चालक के बयान में कई विरोधाभास मिले हैं। चालक ने दावा किया कि उसके हाथ-पांव बंधे और कमर तथा पैरों पर चोट लगी, लेकिन मेडिकल जांच में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। इसके अलावा, लूट के समय उसके गिरने और हाथ बांधने के विवरण भी लगातार बदल रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली, झारखंड की ओर जांच टीम रवाना की और ट्रक चालक का मेडिकल मुलाहिजा कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही है और अगर घटना हुई है तो लुटेरों को जल्द पकड़ने की कोशिश जारी है।

पुलिस इस मामले में ट्रक चालक के कथन और विरोधाभासों पर भी ध्यान दे रही है, जिससे लूट की वास्तविकता का पता लगाया जा सके।

खबर शेयर करें: