छत्तीसगढ़
GST विभाग के रडार में मौसाजी-स्वीट्स, छापेमारी जारी
टैक्स चोरी की शिकायत पर रायपुर-बिलासपुर टीमों ने सभी संस्थानों पर एक साथ छापा मारा

बिलासपुर: मौसाजी स्वीट्स के सभी संस्थानों पर स्टेट जीएसटी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीमें टैक्स चोरी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुटीं।
शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग-अलग टीमों ने चार-चार सदस्यीय समूह बनाकर संस्थानों पर पहुंचकर कंप्यूटर सिस्टम, बिल, पर्ची और अन्य वित्तीय दस्तावेज कब्जे में ले लिए। अधिकारियों ने गहन जांच शुरू कर दी और सभी रजिस्टर, फाइलें, कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त कर लिए।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान अधिकारी किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे और केवल कमिश्नर से ही संपर्क संभव था। यह कार्रवाई फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स हेराफेरी की शिकायत के बाद की गई है, और जांच जारी है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






