बालोद में जिला अध्यक्ष की कार में आगजनी! CCTV में कैद हुआ बदमाश का डरावना वीडियो

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बालोद में जिला अध्यक्ष की कार में आगजनी! CCTV में कैद हुआ बदमाश का डरावना वीडियो

बालोद में जिला अध्यक्ष की कार में आगजनी! CCTV में कैद हुआ बदमाश का डरावना वीडियो

बालोद: सर्व आदिवासी समाज की हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की कार में आगजनी का मामला सामने आया है। घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़ापारा वार्ड की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कार के पास जाता है और देखते ही देखते आग लगते नजर आती है। कुछ ही मिनटों में आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले लेती है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आगजनी के पीछे क्या मकसद था और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना ने न केवल जिला अध्यक्ष के लिए चिंता बढ़ा दी है, बल्कि इलाके में सुरक्षा के सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

खबर शेयर करें: