कोरबा: ठेका कर्मी की मौत के मामले में एसएसई सस्पेंड, जांच में लापरवाही सामने आई
कोरबा: ठेका कर्मी की मौत के मामले में एसएसई सस्पेंड, जांच में लापरवाही सामने आई
कोरबा। कोरबा स्टेशन यार्ड में खड़ी दुर्घटना राहत वैन की पेंटिंग के दौरान OHE से झुलसकर एक ठेका कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। इस मामले की चार सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्टेशन में पदस्थ एसएसई जितेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है।
रेलवे के C&W (कैरेज एंड वैगन) विभाग द्वारा राहत वैन की पेंटिंग का कार्य लगभग एक सप्ताह से चल रहा था। यह काम स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसने स्टेशन के पास की बस्ती के युवकों को इस कार्य पर लगाया था।
24 नवंबर की सुबह, पेंटिंग के दौरान श्याम चौहान OHE तार से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी भिलाई में मौत हो गई। इसी दौरान प्रेम दास भी गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद डिवीजन मुख्यालय ने चार सदस्यीय संयुक्त कमेटी बनाई, जिसमें सीडीटीआई केआरबीए, एसएसई ओएचई, एसएसई C&W और आरपीएफ के एएसआई शामिल थे।
जांच में सामने आया कि वैन की पेंटिंग पावर ब्लॉक के तहत की जा रही थी। कार्य पूरा होने के बाद पावर ब्लॉक रद्द करने की लिखित सूचना एसएसई को दी गई, बावजूद इसके अपराह्न 4:10 बजे पावर ब्लॉक रद्द किया गया और ओएचई लाइन चार्ज कर दी गई। जांच रिपोर्ट में एसएसई की लापरवाही स्पष्ट हुई, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया।