Sarangarh News: IG बिलासपुर रेंज द्वारा किया गया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण दौरा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सारंगढ बिलाईगढ़ , एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय एवं थाना सरसीवां का किया गया वार्षिक निरीक्षण

रायगढ़ November 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: IG बिलासपुर रेंज द्वारा किया गया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण दौरा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सारंगढ बिलाईगढ़ , एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय एवं थाना सरसीवां का किया गया वार्षिक निरीक्षण

Sarangarh News: IG बिलासपुर रेंज द्वारा किया गया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण दौरा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सारंगढ बिलाईगढ़ , एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय एवं थाना सरसीवां का किया गया वार्षिक निरीक्षण

सारंगढ़। 20 और 21 नवंबर को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 संजीव शुक्ला का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के वार्षिक निरीक्षण हेतु सारंगढ़ जिला आगमन हुआ जहाँ दिनांक 20/11/25 क़ो उन्होंने एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय तथा सरसींवा थाना का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुलिस कार्यप्रणाली , रिकॉर्ड संधारण , आम जनता से व्यवहार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l निरीक्षण के द्वितीय दिवस दिनांक 21/11/25 क़ो प्रातः खेलभाठा मैदान सारंगढ़ में परेड का निरीक्षण किया गया l

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पुलिस सम्मलेन में जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की समस्यायें, गुजारिश सुनकर उनके त्वरित निराकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारीयों को अनुशासित रहकर अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही आम जनता से बेहतर व्यवहार करने ,अपने परिवार एवं अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया lइसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं एवं रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये l

खबर शेयर करें: