Raigarh News: रायगढ़ के लैलूंगा में बंद कमरे में महिला का शव मिला, हत्या का संदेह, पति फरार  

रायगढ़ November 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ के लैलूंगा में बंद कमरे में महिला का शव मिला, हत्या का संदेह, पति फरार  

Raigarh News: रायगढ़ के लैलूंगा में बंद कमरे में महिला का शव मिला, हत्या का संदेह, पति फरार  

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंकिरा गाँव में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक घर के बंद कमरे में आमाशों बाई नामक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

परिजनों ने जब महिला को नहीं देखा तो दरवाजा तोड़कर देखा, जहां महिला का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से मृतिका का पति फरार है, जिससे चरित्र शंका को लेकर हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबर शेयर करें: