छत्तीसगढ़

खरोरा में जुआरी बदमाशों की गुंडई! मना करने पर परिवार पर किया जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

जुआ खेलने से रोकने पर युवक के घर में घुसे गुर्गे, महिलाओं को भी पीटा — पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर


रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में जुआरी बदमाशों की गुंडई का मामला सामने आया है। जुआ खेलने से रोकने पर कुछ बदमाशों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर न केवल युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे मनी यादव और उसके चचेरे भाई वाकेश खोरसी गांव लौट रहे थे, तभी उन्होंने तालाब पार कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा। उन्होंने जुआ खेलने वालों को रोकने की कोशिश की, जिस पर भोला सोनवानी भड़क गया और गालियां देते हुए बोला — “मैं जुआ खेलवा रहा हूं, तुम्हें मना करने का हक किसने दिया?” इसके बाद उसने दोनों युवकों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद मनी यादव और उसके साथी घर लौट आए, लेकिन कुछ देर बाद भोला सोनवानी अपने साथियों अनिल सोनवानी, राजेश सोनवानी और अजय सोनवानी के साथ हाथ में डंडा लेकर उनके घर जा पहुँचा। चारों आरोपियों ने घर के सामने गालियां दीं और जबरन अंदर घुस गए। उन्होंने मनी यादव और वाकेश खोरसी के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर की महिलाओं पर भी हमला किया। नोमित्रा यादव के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया गया और मुक्कों से मारा गया, जबकि टुपेश्वरी यादव को भी खींचकर गिरा दिया गया। बीच-बचाव करने आए दादा भुरवा यादव और पिता जासल यादव को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का CHC खरोरा अस्पताल में इलाज कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने पर चारों आरोपियों —
1️⃣ अनिल सोनवानी (33 वर्ष)
2️⃣ राजेश सोनवानी (40 वर्ष)
3️⃣ अजय सोनवानी (33 वर्ष)
4️⃣ कल्याण उर्फ भोला सोनवानी (38 वर्ष)
निवासी अछोली, थाना खरोरा — को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई और आज उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।









स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से जुआ और गुंडागर्दी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में राहत की भावना है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button