छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में बड़ी कार्रवाई: BMO को रिश्वत लेते हुए ACB ने किया गिरफ्तार

एसीबी ने 15,000 रुपये रिश्वत के साथ पकड़कर कार्रवाई की, लगातार 35वीं ट्रैप सफल

सक्ती जिले में बड़ी कार्रवाई: BMO को रिश्वत लेते हुए ACB ने किया गिरफ्तार

एसीबी ने 15,000 रुपये रिश्वत के साथ पकड़कर कार्रवाई की, लगातार 35वीं ट्रैप सफल

बिलासपुर/सक्ती। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती जिले के डभरा स्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) राजेंद्र कुमार पटेल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ACB द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे ट्रैप अभियान के तहत हुई।

घटना का विवरण के अनुसार, डभरा के BMO कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत उमेश कुमार चंद्रा ने शिकायत की थी कि उनके यात्रा भत्ते की राशि 81,000 रुपये का भुगतान होने के बावजूद BMO ने उनसे 32,500 रुपये की रिश्वत ली और शेष 16,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की। शिकायतकर्ता ने यह रकम देने के बजाय BMO को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप योजना बनाई। 17 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत देने का प्रयास किया गया, जिसे BMO ने अपने कार्यालय में लेने के दौरान ACB टीम ने पकड़ लिया। आरोपी से राशि जप्त कर उसे गिरफ्तार कर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ACB सूत्रों ने बताया कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि ACB इकाई बिलासपुर ने पिछले 1.5 वर्षों में यह लगातार 35वीं ट्रैप कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न की है।

पुलिस और ACB की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और यह संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button