छत्तीसगढ़

बिहार में BJP का चुनावी रण! रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज पटना में संभालेंगे कमान

हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की रणनीति पर होगी अहम बैठक

रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी ने हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
आज वे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के बाद पटना पहुंचेंगे, जहां चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

भाजपा ने बिहार चुनाव को लेकर अपने सांसदों, मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां दी हैं, ताकि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया जा सके।
बृजमोहन अग्रवाल 18 अक्टूबर को पटना से रायपुर लौटेंगे।

रवानगी से पहले सांसद अग्रवाल ने कहा —

बिहार ने लालू का जंगलराज भी देखा है और अब मोदी-नीतीश का सुराज भी। जनता अब तय कर चुकी है कि विकास के रास्ते पर चलने वाली एनडीए सरकार ही वापस आएगी।”

उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा —

कांग्रेस की हालत अब सबके सामने है। जो खुद अपनी जमीन खो चुके हैं, वो बिहार में क्या जिम्मेदारी निभाएंगे? हार उनका पीछा छोड़ने वाली नहीं है।”









बिहार की सियासी हवा तेज़ हो चुकी है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बृजमोहन अग्रवाल की रणनीति भाजपा के पाले में कितनी मजबूती से जनमत ला पाती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button