मनोरंजन

क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है? जानें क्या कहते हैं बाल रोग विशेषज्ञ

Lampblack: आपने अक्सर घरों में ये कहते सुना होगा कि छोटे बच्चों को काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी और खूबसूरत होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं।

क्या काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती है?
जब भी किसी घर में बच्चा जन्म लेते हैं, तो घर में खुशी की लहर दौर पड़ती है। घर के सभी सदस्य बच्चों पर खूब लार प्यार लुटाते हैं। दादी-नानी हो या मम्मी-चाची सभी छोटे बच्चों को तेल मालिश करने के साथ ही काजल भी लगाती हैं। बच्चों के आंखों में काजल लगाने की परंपरा आज की नहीं बल्कि सदियों पुरानी है। घर के बड़े बुजर्गों का ऐसा मानना है कि काजल लगाने से बच्चों के आंख बड़े होते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है, या फिर सिर्फ सुनी-सुनाई बातें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय बिनोद से ये जानने की कोशिश करेंगे कि बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं और साथ ही ये भी जानेंगे कि काजल लगाने से बच्चों की आंखों बड़ी होती है या फिर ये सिर्फ एक मिथ है।

काजल लगाना चाहिए या नहीं
बच्चों को काजल लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है, और ज़्यादातर डॉक्टर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं देते हैं। बच्चों की आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं। काजल लगाने से आंखों में जलन, खुजली या एलर्जी हो सकती है। काजल लगाने से बच्चों के आंसू नली जाम हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को भूलकर भी काजल न लगाएं।

क्या काजल लगाने से आंखें बड़ी होती है?
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय बिनोद का कहना है कि यह एक मिथक है जो कई परिवारों में प्रचलित है। काजल लगाने से आंखें केवल बड़ी दिख सकती हैं, क्योंकि काजल एक बाहरी रंगत देता है जो आंखों को और अधिक उभरा हुआ या चमकदार दिखा सकता है, लेकिन यह वास्तव में आंखों के आकार को नहीं बढ़ाता है। उनका मानना है कि काजल, खासकर बाजार में मिलने वाले काजल में, लेड जैसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो बच्चों की नाजुक आंखों में जलन, लालिमा और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। वहीं कभी-कभी ट्रेकोमा जैसी गंभीर आंखों की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में छोटे बच्चों को काजल लगाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button