Raigarh News: अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा होंगी आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़ September 16, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा होंगी आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Raigarh News: अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा होंगी आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़, 16 सितम्बर 2025/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्यालयीन आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ निवारण हेतु गठित आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शी सिद्धांतों एवं उच्च न्यायालय के आदेश के तहत यह समिति गठित की गई है। पूर्व में उक्त गठित समिति के अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर रेखा चन्द्रा को बनाया गया था, चूंकि उनका जिले से अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा को आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया है। समिति के शेष सदस्य/शर्ते यथावत रहेगी।

खबर शेयर करें: