Raigarh News: केलो डेम में लापता हुआ पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर का बेटा, डूबने की आशंका, पुलिस और गोताखोर मौके पर
Raigarh News: केलो डेम में लापता हुआ पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर का बेटा, डूबने की आशंका, पुलिस और गोताखोर मौके पर
रायगढ़, 18 अगस्त: रायगढ़ के केलो डेम, लाखा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक अचानक लापता हो गया है। लापता युवक की पहचान सुशांत प्रधान के रूप में हुई है, जो पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर डी.के. प्रधान का बेटा है।
युवक के लापता होने की खबर मिलते ही कोतवाली टीआई अपनी टीम, बचाव दल और परिजनों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ऐसी आशंका है कि युवक डेम में डूब गया है। इसी को देखते हुए, गोताखोरों की मदद से संभावित क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
लापता युवक की तलाश में पुलिस और बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।