Raigarh News: जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक से लूट:6 बदमाशों ने चांदी की चैन और 5 हजार कैश लूटे, DSP बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
Raigarh News: जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक से लूट:6 बदमाशों ने चांदी की चैन और 5 हजार कैश लूटे, DSP बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
रायगढ़। रायगढ़ जिले में जन्माष्टमी मेले में घूमने आए एक युवक के साथ लूटपाट की वारदात हो गई। जूटमिल थाना क्षेत्र में 6 बदमाशों ने युवक को घेरकर उसकी चांदी की चैन और 5 हजार रुपए नकद छीन लिए।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के ब्रजराजनगर निवासी ऋषि झरिया (21) अपने साथी शिव मेहर, आनंद झरिया और सुमीत मेहर के साथ रायगढ़ की मौसी के घर कालिंदी कुंज आया था। शनिवार रात सभी दोस्त मीना बाजार घूमकर लौट रहे थे।
रात करीब 11 बजे रास्ते में 6 युवक उनका रास्ता रोककर पूछताछ करने लगे। रुपए की मांग की और धमकाने पर दोस्त भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने ऋषि झरिया को पकड़कर उसके गले से चांदी की चैन और जेब से 5 हजार रुपए कैश लूट लिए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह पीड़ित जूटमिल थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। DSP सुशांत बनर्जी ने बताया कि मामले की तस्दीक की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि लूटपाट मामले को लेकर युवकों ने थाना में लिखित में आवेदन दिया है। इस मामले में शिकायत की तस्दीक करने के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।