छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: 44 हजार का नशीला कफ सिरप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर, 25 जुलाई 2025: जशपुर पुलिस ने अपने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतबा क्षेत्र से ₹44 हजार से अधिक कीमत का 22 लीटर प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप (228 शीशियां) जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष सिंह (34) और मो. शाहिद खान (28) गुमला, झारखंड से अवैध रूप से ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरप लाकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा में बिक्री करने की फिराक में थे।

ऐसे पकड़े गए नशे के सौदागर:

चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि मनीष सिंह और मो. शाहिद खान हीरो होंडा मोटरसाइकिल (CG14 बी 1267) पर दो थैलों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर गांझियाडीह से लैलूंगा की ओर जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, चौकी कोतबा पुलिस ने तत्काल ग्राम रोकबहार, गांधी चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो थैलों में कार्टून के डिब्बों में 22 लीटर 800 मिलीलीटर, कुल 228 नग प्रतिबंधित ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरप की शीशियां मिलीं।

आरोपियों से जब कफ सिरप के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से ₹44 हजार से अधिक कीमत के कफ सिरप के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।



















पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुमला, झारखंड से यह नशीला कफ सिरप लाकर लैलूंगा (रायगढ़) ले जा रहे थे। चौकी कोतबा में आरोपियों के खिलाफ 21(C) NDPS act के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहना:

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक बूटा सिंह और पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button