रायगढ़

Raigarh News: किरोड़ीमल नगर में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़, 14 जुलाई 2025: कोतरारोड़ थाना पुलिस ने रविवार, 13 जुलाई 2025 को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में गांजा बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक महिला को 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹7,000 बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नान्हू नगर निवासी सुंदरमति चौहान (55 वर्ष) अपने घर के पास गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ ग्राहक मौके से फरार हो गए, लेकिन सुंदरमति चौहान मौके पर ही मिली।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुंदरमति चौहान, पति स्वर्गीय झाड़ू राम, निवासी नान्हू नगर, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कपड़े के थैले में रखा हुआ 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

महिला के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध क्रमांक 297/2025 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, शुभम तिवारी और चूड़ामणि गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कर रही है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button