रायगढ़ जिले में अब तक 518.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कापू में सबसे ज्यादा बारिश

रायगढ़ July 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ जिले में अब तक 518.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कापू में सबसे ज्यादा बारिश

रायगढ़ जिले में अब तक 518.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कापू में सबसे ज्यादा बारिश

रायगढ़, 11 जुलाई 2025। रायगढ़ जिले में चालू वर्षा मौसम के दौरान 11 जुलाई तक कुल 518.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में 16.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई।

भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न तहसीलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार है:

कापू: 610.0 मिलीमीटर

रायगढ़: 607.2 मिलीमीटर

मुकडेगा: 594.0 मिलीमीटर

पुसौर: 570.0 मिलीमीटर

खरसिया: 512.8 मिलीमीटर

छाल: 505.5 मिलीमीटर

घरघोड़ा: 496.7 मिलीमीटर

लैलूंगा: 473.5 मिलीमीटर

धरमजयगढ़: 437.5 मिलीमीटर

तमनार: 375.7 मिलीमीटर

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में मानसून सक्रिय है, और कापू तहसील में अब तक सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है।

खबर शेयर करें: