Raigarh News: युवक की आत्महत्या मामले में 5 गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप

रायगढ़ July 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: युवक की आत्महत्या मामले में 5 गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप

Raigarh News: युवक की आत्महत्या मामले में 5 गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप

रायगढ़, 1 जुलाई 2025।  पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम आरमुड़ा में सुशील भूमिया नामक युवक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पाँच लोगों को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 29 मई 2024 को ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया (27 वर्ष) ने जहर खा लिया था। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में चक्रधरनगर थाना से प्राप्त बिना नंबर डायरी के आधार पर पुसौर थाना में मर्ग क्रमांक 49/2024, धारा 174 के तहत जांच शुरू की गई थी।

सुसाइड नोट और परिजनों के बयान से खुला मामला
जांच के दौरान, मृतक के परिजनों और गवाहों के बयान से यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि सुशील ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्राम आरमुड़ा के निवासी सब्या भूमिया, दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया, बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र द्वारा सुशील भूमिया को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह घातक कदम उठाया।

परिजनों के आरोपों और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद, पुलिस ने 3 जून 2025 को अपराध क्रमांक 161/2025, धारा 306, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी
टीआई रामकिंकर यादव के नेतृत्व में जांचकर्ता टीम ने विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आज सभी पाँच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में:

सब्या भूमिया (25 वर्ष)

दिलीप भूमिया (24 वर्ष)

बालमुकुंद नायक (55 वर्ष)

लवकुमार महापात्र (81 वर्ष)

राजेश भूमिया (28 वर्ष) ये सभी ग्राम आरमुड़ा, थाना पुसौर के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबर शेयर करें: