Raigarh News: फेसबुक से प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण, फिर धोखा: रायगढ़ में युवक गिरफ्तार

रायगढ़ July 1, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: फेसबुक से प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण, फिर धोखा: रायगढ़ में युवक गिरफ्तार

Raigarh News: फेसबुक से प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण, फिर धोखा: रायगढ़ में युवक गिरफ्तार

रायगढ़, 1 जुलाई 2025 – फेसबुक के माध्यम से पहचान बनाकर एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवक, जो वर्ष 2022 से युवती के साथ किराये के मकान में रह रहा था, अब शादी से इनकार कर रहा था।

घटना का विवरण
महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय युवती ने 30 जून 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी जान-पहचान दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ महीनों बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे।

प्रार्थिया के अनुसार, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 वर्षों तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा और भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और अंत में साफ इनकार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद, पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: