Raigarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक मारी जोरदार ठोकर

रायगढ़ June 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक मारी जोरदार ठोकर

Raigarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक मारी जोरदार ठोकर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक ने जोरदार ठोकर मार दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस बाईक सवार युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरापाली निवासी सुशीला सिदार पति स्व. जगदेव सिदार 55 साल कल शाम 6 बजे शिव मंदिर गई हुई थी। जहां से वापस घर लौटते समय बाईक सवार एक युवक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला के हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहरहाल सड़क हादसे में महिला की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें: