Raigarh News: कैम्पर वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, बाइक सावार युवक की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

रायगढ़ June 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कैम्पर वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, बाइक सावार युवक की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

Raigarh News: कैम्पर वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, बाइक सावार युवक की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती शाम प्लांट में काम करके घर लौट रहे बाइक सवार को एक कैम्पर वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भेंडरा गांव निवासी बच्चन सिंह राठिया ने थाने में सूचना लिखवाते हुए बताया कि उसका भतीजा किशोर राठिया जो की पुंजीपथरा स्थित सिंघल प्लांट में वेल्डर का काम करता था। कल सुबह सात बजे किशोर रोजाना की भांति काम से प्लांट गया हुआ था। घर वापसी के दौरान जब वह शाम करीब 6:15 बजे अमलीडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे कैम्पर वाहन क्रमांक CG 13-X- 8373 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार किशोर को जोरदार ठोकर मार दी।

इस दुर्घटना में किशोर के चेहरा, सिर, शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार होने की फिराक में था। जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बहरहाल, परिजनों की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस इस मामले के आरोपी कैम्पर वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

खबर शेयर करें: