छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर के निधन पर जताया दुख

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गीत साधना के महान पुरोधा, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया। रायगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी की प्रतिष्ठा को संजोए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी प्रतिभा से आलोकित हुए। उनकी कला, साधना और व्यक्तित्व की छाया देश के सांस्कृतिक जीवन में सदैव बनी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व शिष्यों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button