Raigarh News: सूखे कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू की तैयारी में जुटा वन अमला

रायगढ़ June 3, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सूखे कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू की तैयारी में जुटा वन अमला

Raigarh News: सूखे कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू की तैयारी में जुटा वन अमला

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर शावक के रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई है। वता दे कि, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है।

दरअसल, हाथी के शावक की उम्र एक साल बताई जा रही है। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया। फ़िलहाल वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

खबर शेयर करें: