CG News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन की डोली की जगह उठी अर्थी, बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश

छत्तीसगढ़ May 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन की डोली की जगह उठी अर्थी, बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश

CG News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन की डोली की जगह उठी अर्थी, बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश

दुर्ग। भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, आज जहां डोली उठनी थी वहां अर्थी उठी है। पावर हाउस में शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने लॉज के बाथरूम आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले (साहनी परिवार) बलिया से भिलाई आए थे। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन पूजा साहनी 26 वर्षीय ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। हर कोई इस घटना से हैरान है।

खबर शेयर करें: