रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में महिला ने सड़क किनारे दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल जाते समय रास्ते में उठा दर्द, मां और बच्चे दोनों स्वस्थ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्भवती महिला ने ज्यादा दर्द उठने पर सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सास और पति ने ही डिलीवरी कराई। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। डिलीवरी का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

हालांकि बाद में दोनों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां नाल काटने के बाद परिवार घर चला गया, जबकि नर्स ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन डिलीवरी होने के बाद वो रुकना नहीं चाहते थे।

जानकारी के मुताबिक, तमनार इलाके की रहने वाली गर्भवती महिला को रविवार की रात करीब 10 बजे परिवार ऑटो से मेडिकल कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चक्रधर नगर रोड पर अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके चलते ऑटो को रुकवा लिया गया।

सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर की आढ़ में उसकी सास और पति ने डिलीवरी कराई। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया। फिर महिला को नवजात के साथ एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) ले जाया गया। जहां बच्चे का नाल काटा गया, फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ

इस मामले में मातृ शिशु अस्पताल की स्टाप नर्स पूजा अनिल ने बताया कि, रात में महिला को लाया गया था। जिसके गर्भनाल को अलग किया गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। उनके साथ जो अटेंडर थे, वो रूकना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने को कहा गया था। भर्ती नहीं हुए इसलिए नाम पता भी नहीं नोट किया गया।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button