रायगढ़ की पुत्रवधू दिव्या मिश्र बनी बालोद की कलेक्टर
रायगढ़
April 20, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ की पुत्रवधू दिव्या मिश्र बनी बालोद की कलेक्टर
रायगढ़ 20 अप्रैल । बालोद जिले की बनाई गई नई कलेक्टर सुश्री दिव्या मिश्र का रायगढ़ से गहरा रिश्ता नाता है क्योंकि रायगढ़ उनकी ससुराल है ।सुश्री दिव्या मिश्र छग के क्लास वन प्रशासनिक अधिकारी उमेश मिश्र की धर्मपत्नी हैं । उमेश मिश्र रायगढ़ शहर के पुरानी बस्ती निवासी स्व.बलराम मिश्र के पुत्र होने के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्र के अनुज हैं ।उमेश मिश्र प्रतिभाशाली ,होनहार छात्र एवं हरफनमौला क्रिकेटर रहे हैं । दिव्या 2012 बैच की आई ए एस हैं ।