Raigarh News: रायगढ़ में पदस्थ हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

रायगढ़ April 19, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में पदस्थ हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Raigarh News: रायगढ़ में पदस्थ हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें ट्रैफिक थाना, रायगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10:00 बजे की है जब पुसौर थाना क्षेत्र के बाजार चौक में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुसौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायल प्रधान आरक्षक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायगढ़ के जिंदल अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक की की लहर है। पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: