सीएम साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा- बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक 

छत्तीसगढ़ April 14, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सीएम साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा- बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक 

सीएम साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा- बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक 

 

रायपुर 14 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

खबर शेयर करें: