CG News: चौक पर बैठ चखा गर्म पकौड़े-भजिया का स्वाद, बारिश का मजा लेते नजर आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ April 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: चौक पर बैठ चखा गर्म पकौड़े-भजिया का स्वाद, बारिश का मजा लेते नजर आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

CG News: चौक पर बैठ चखा गर्म पकौड़े-भजिया का स्वाद, बारिश का मजा लेते नजर आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा लोगों के बीच पहुंच उनके साथ घुलने-मिलने को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. तीज-त्योहारों में वे ग्रामीणों के साथ मिलकर नृत्य करते नजर आते हैं, तो कहीं खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए उनके साथ खेल के मैदान में उतर जाते हैं. इसी तरह अब जगदलपुर  के एसबीआई चौक पर वे भजिया और पकौड़े का स्वाद लेते नजर आए.

मजबूरी में लेना पड़ा सड़क मार्ग
दरअसल, रविवार की रात बस्तर दौरे पर गए विजय शर्मा मौसम खराब होने की वजह से सुकमा से सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंचे और जगदलपुर से भी रायपुर के लिए सड़क मार्ग से ही रवाना हुए. खराब मौसम के कारण उनका चौपर उड़ान नहीं भर सका. मौसम में अचानक बदलाव के कारण, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा हो गया था. ऐसे में वे भाजपा के अन्य नेताओं और जिला प्रशासन के साथ चौक पर बैठकर भजिया खाते नजर आए.

 

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से चर्चा
ठंडे मौसम में गरमा-गर्म भजिया-पकौड़ों का आनंद लेते हुए विजय शर्मा नजर आए. इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर आईजी सुंदरराज पी समेत भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे.

खबर शेयर करें: