छत्तीसगढ़

CG News: लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से  5 लाख 97 हजार की ठगी, आरोपिया आरोपिया 

 

 

बिलासपुर।  बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कुल 19 लोगों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 4 अप्रैल को प्रार्थीया मीरा मानिकपुरी पति गणेश दस मानिकपुरी उम्र 28 साल पता देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आरोपिया प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल पता देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर के विरुद्ध बैंक से लोने दिलाने के नाम पर प्रार्थीया सहित कुल 19 लोगों से 597450 रूपये लेकर धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई गई जिस पर से आरोपिया के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपिया प्रियंका राय को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर करने से आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है ।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button