Raigarh News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रायगढ़ March 25, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Raigarh News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रायगढ़। गांव रक्सापाली के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पर पलट गई। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली में यह हुआ है। मृतक ट्रैक्टर में मुरूम लेकर आ रहा था, उसी समय ट्रैक्ट अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान करण कुमार राठिया पिता हरिहर राठिया उम्र 29 वर्ष साकिन रक्शापाली तौर पर हुई है। बरहाल, पुलिस ने चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल भूपदेवपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: