खेल

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, चोटिल हुआ यह घातक खिलाड़ी

 

Matt Short Injury Australia: ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में खेला गया मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिए गए और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई. लेकिन टीम को करारा झटका लगा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी मैट शॉर्ट हो गए हैं. वे सेमीफाइनल से बाहर हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैट शॉर्ट को लेकर आईसीसी ने जानकारी शेयर की है. आईसीसी ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए बताया कि शॉर्ट चोटिल हो गए हैं. उनके पैर में दिक्कत है. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में शुक्रवार को मैच खेला गया. यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ. इसी मैच के दौरान शॉर्ट को दिक्कत का सामना करना पड़ा. वे फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए.

सेमीफाइनल से बाहर हो सकते हैं मैट शॉर्ट –

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना सेमीफाइनल लाहौर में खेल सकती है. शॉर्ट इस मैच से बाहर हो सकते हैं. अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया की दिक्कत बढ़ सकती है.

शॉर्ट का चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा रहा प्रदर्शन –



















शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी. हालांकि वे इस मैच में विकेट नहीं ले पाए. शॉर्ट अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाकर आउट हुए. वे ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 15 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 280 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी लिए हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया था. लेकिन इसके बाद उसके दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच रावलपिंडी में खेला जाना था. लेकिन बारिश ने मैच नहीं होने दिया. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द हो गया.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button