IND vs AUS Test Squad: भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बदली टीम, देखें किसे किया बाहर

खेल December 20, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
IND vs AUS Test Squad: भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बदली टीम, देखें किसे किया बाहर

IND vs AUS Test Squad: भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बदली टीम, देखें किसे किया बाहर

India vs Australia test squad: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा. इसके बाद आखिरी मैच सिडनी में आयोजित होगा. ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों टेस्ट मैचों के लिए टीम बदल दी है. मैकस्वीनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. सीन एबॉट और ब्यू वेबस्टर की वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोनस्टास को भी मौका दिया है. उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया था. अब चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले टीम बदली है. एबॉट और वेबस्टर कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम में दोनों की वापसी हुई है. रिचर्डसन को भी मौका दिया गया है. लेकिन मैकस्वीनी बाहर हो गए हैं. वे भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 9 रन और दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बता दें कि टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था. वहीं इसके बाद एक वॉर्मअप मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत को दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. अगर तीसरे टेस्ट की बात करें तो यह ड्रॉ हो गया था. यह मुकाबला टक्कर का हुआ था. अब टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच खेले जाने हैं।

भारत के लिए आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड (उप-कप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिशेल मार्श, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

खबर शेयर करें: