रायगढ़

Raigarh News: हुंकराडिपा चैक के पास फिर हुआ हादसा, पेड़ के नीचे बैठे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में  

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद आज फिर हुंकराडिपा चैक से महज 200 मीटर की दूरी पर दर्दनाक घटना हुई है। पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया है, भारी वाहन के पहियों में दबकर बुजुर्ग का दोनों पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना हुंकराडिपा-मिलुपारा रोड में ओपी जिंदल स्कूल के पास शाम करीबन 5ः30 हुई है। तमनार पुलिस मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल अधेड़ सराई टोला का रहने वाला श्यामलाल चैहान है। जो आसपास के गांव में जाकर लोगों से भिक्षा मांग कर अपना जीवन चल रहा था। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति थक्ककर  पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात को हुए हादसे में युवक की मौत के बाद 19 घंटे तक चक्का जाम रहा। काफी मान मन्नवल के बाद परिजन माने थे, लेकिन आज फिर हादसा होने से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा फिर चक्का जाम कर दिया गया है। जिससे गाड़ियों के पहिए थम गए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button