सोशल मीडिया पर छाया रायगढ़ में बनी ‘मोला कोरा में खेला दे’!

रायगढ़ March 17, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सोशल मीडिया पर छाया रायगढ़ में बनी ‘मोला कोरा में खेला दे’!

सोशल मीडिया पर छाया रायगढ़ में बनी ‘मोला कोरा में खेला दे’!

 

​रायगढ़ : चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति का एक नया ज्वार उमड़ पड़ा है। यूट्यूब चैनल ‘ए ई सिनेमा’ ने अपने पहले ही कदम से धमाका कर दिया है। स्थानीय कमला नेहरू पार्क में लॉन्च हुआ छत्तीसगढ़ी जस गीत “मोला कोरा में खेला दे” इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

​इस वीडियो एल्बम की सबसे बड़ी यूएसपी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता तरुण बघेल का अभिनय है। तरुण ने अपनी सादगी और बेहतरीन मार्मिक अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही सोना चौहान की स्क्रीन प्रेजेंस और जीवंत अभिनय की भी हर तरफ चर्चा हो रही है। दोनों की केमिस्ट्री ने इस जस गीत को विजुअल के लिहाज से भी काफी आकर्षक बना दिया है।

​ गीतकार डुलामणि देवांगन के शब्द सीधे दिल को छूते हैं। जिसे जस गीत सम्राट कुमार गब्बर की सुरीली आवाज ने माता के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। म्यूजिक डायरेक्टर अमित प्रधान के सिद्धहस्त संगीत संयोजन ने इस गीत में भक्ति का ऐसा रस घोला है कि लोग झूमने को मजबूर हो रहे हैं।

​निर्माता संजय अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट की भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निर्देशक राजेंद्र तिवारी और सहयोगी मुकेश चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में बने इस गाने को रायगढ़ क्षेत्र और मां चंद्रहासिनी की पावन धरा चंद्रपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर फिल्माया गया है। घनश्याम आदित्य की बेहतरीन फोटोग्राफी ने इन लोकेशंस की सुंदरता को पर्दे पर बखूबी उकेरा है।

​जिस तरह से ‘मोला कोरा में खेला दे’ को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि आने वाले चैत्र नवरात्रि के दौरान यह गाना हर मंदिर और पंडाल की शान बनेगा। ​रिलीज होते ही यह गाना फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। ए ई सिनेमा की इस पहली पेशकश ने मार्केट में अपनी मजबूत पैठ बना ली है।​भक्ति और मनोरंजन का यह संगम निश्चित रूप से इस नवरात्रि का सबसे बड़ा हिट साबित होने वाला है।

खबर शेयर करें: