Raipur South By-Election : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने डाला वोट, मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की

छत्तीसगढ़ November 13, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raipur South By-Election : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने डाला वोट, मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की

Raipur South By-Election : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने डाला वोट, मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। किन्नर समाज के लोग उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश शर्मा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है। वोटिंग को लेकर महिलाओं के साथ दिव्यांगों में भी उत्साह दिख रहा है। बता दें कि मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है।

वोट डालने में महिलाओं व बुजुर्गों में उत्साह
पोलिंग बूथ में आज सुबह 6 बजे से ही लोग मतदान करने पहुंच गए है। इस पर्व में बड़े बुजुर्ग, महिला व दिव्याग मतदाता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिला मतदाता अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंच रही है।

बता दें कि इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

खबर शेयर करें: