छत्तीसगढ़

BHILAI BIG BREAKING: गुंडा अमित जोश का एनकाउंटर, दुर्ग पुलिस ने किया ढेर… क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़ में मारा गया गोलीकांड का फरार आरोपी

भिलाई।  दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर  भिलाई से आ रही है। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी गुंडा अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस समय दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला हैं। उन्हें काफी सख्त माना जाता है। इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

भिलाई में 25-26, जून 2024 को भिलाई टाउनशिप में गोली चली थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया था। बताया गया कि, गोली अमित जोश ग्रुप ने चलाई थी। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक अमित जोश सेक्टर 6 का रहने वाला था और निगरानी बदमाश था। वो आदतन बदमाश था उसके दुर्ग भिलाई के अलग-अलग थानों में कई मारपीट व अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही भिलाई टाउनशिप के ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। बताया जा रहा है कि, विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था।

सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी था। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि आगे बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। इससे आक्रोशित होकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक राउंड गोली सुनील यादव और दूसरी आदित्य सिंह को लगी।

घायल होने पर दोनों को  दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया था। दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक युवक का ऑपरेशन भी हुआ था।  भिलाई के रेल चौक (ग्लोब चौक) सेंट्रल एवेन्यु रोड में गोलीकांड हुआ था। गोली चलाने वाले आदतन बदमाश अमित जोश के 2 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने आरोपी आर. यशवंत नायडु और अंकुर शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। दोनों के खिलाफ धारा 307, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 285/2024 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, नगर उप. पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी अमित जोश गोरिश एंव सागर बाघ उर्फ डागी के साथ कार स्टीम वाहन क्र CG 07 6204 में घटना स्थल पर उपस्थित होना एंव आपराधिक षडयंत्र में शामिल होना पाया गया है प्रकरण में घटना स्थल निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से कारतुस के खाली खोखे व अन्य साध्य संकलित किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अंकुर शमी आदतन अपराधिक प्रवित्ति का आरोपी है जिसके विरुद्ध भिलाई नगर सहित अन्य थानों में लूट मारपीट एंव हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है। प्रकरण का अन्य आरोपी यशवंत नायडू घटना के बाद भी स्वय एंव मुख्य आरोपी अमित जोश के बचाव के लिए षडयंत्र पूर्वक घटना स्थल एंव आस पास उपस्थित रह कर पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा एंव घटना को रोशन स्टारली द्वारा अंजाम दिया गया है बोल कर अपवाह फैलाने एंव षडयंत्र कारित करने की कोशिश किया है। इसके विरुद्ध भिलाई में मारपीट एंव अन्य सगीन धाराओ में अपराध पंजीबद्ध है।

घटना मे शामिल आरोपी 1. आर. यशवंत नायडू पिता आर. रवि कुमार उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 27-28 क्याटर नं. 09 बी भिलाई नगर थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग 2. अंकुर शर्मा पिता बसंत कुमार शर्मा उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क एवेन्यु ए क्वाटर 03 एफ भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दो आरोपी अमित जोश और सागर बाप उर्फ डागी फरार चल रहे थे, बाद में डॉगी पकड़ा गया और आज अमित जोश का एनकाउंटर हो गया।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button