प्रदेश में मार्च में ही गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, 40 डिग्री तक जाएगा तापमान

0
201

रायपुर। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ते जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च तक ही प्रदेश में कुछ क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस साल मार्च में दो साल पहले यानि मार्च 2022 की गर्मी का भी रिकार्ड टूट सकता है. इसके साथ ही अप्रैल और मई माह भी तपाने वाले रहेंगे. बहरहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल तापमान बढ़ने के बाद भी गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम है। प्रदेश भर में कोरिया का सोनहत सबसे ठंडा रहा. जहां का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तेज धूप अब लोगों को चुभने लगी है। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रह। आज राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि प्रदेश का मौसम अब शुष्क ही रहेगा और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here