CG News: भालू ने मजदूर पर किया हमला…सिर पर लगे 35 टांके…घायल की हालत गंभीर

0
33

कांकेर। कांकेर शहर के बीच राम नगर में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूर पर शुक्रवार सुबह भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर को बुरी तरह से नोंच लिया। मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 35 टांके लगाने पड़े।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर असादुल खान (28 वर्ष) राम नगर में बन रहे निर्माणाधीन मकान में काम करता है। वो अन्य मजदूरों के साथ वहीं सोता भी है। असादुल जगने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भवन से बाहर निकला था, तभी भालू ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।











मजदूर की चीख सुनकर अन्य मजदूर भी नींद से उठ गए, तभी भालू कमरे में भी घुस आया। जैसे-तैसे मजदूरों ने भालू को खदेड़ा और घायल मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूर के सिर पर 35 टांके लगे हैं, वहीं उसके कान और पैर में भी गहरी चोट लगी है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि भालू कमरे में घुस आया था, किसी तरह उसे भगाया गया, नहीं तो वो अन्य मजदूरों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर सकता था। इधर शहर के बीचोंबीच भालू के हमले से रहवासियों में दहशत का माहौल है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here