उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा में ऑक्सीजोन का करेंगे लोकार्पण

छत्तीसगढ़ December 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा में ऑक्सीजोन का करेंगे लोकार्पण

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा में ऑक्सीजोन का करेंगे लोकार्पण

कोरबा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के तहत मंत्री दो बड़े आयोजनों में शामिल होंगे—एक डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 ई-रिक्शा वितरण, और दूसरा पौड़ीबहार उद्यान में निर्मित ऑक्सी रिच जोन (ऑक्सीजोन) का लोकार्पण।

गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है। इन 80 ई-रिक्शा को निगम के सफाई बेड़े में शामिल किया गया है, जिन्हें उद्योग मंत्री स्वयं स्वच्छता दीदियों को सौंपेंगे, ताकि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य को और अधिक सुगम बनाया जा सके।

इसके बाद शाम 4 बजे पौड़ीबहार उद्यान में लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर निगम कोरबा ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से ऑक्सी रिच जोन का निर्माण कराया है, जिसका लोकार्पण मंत्री देवांगन करेंगे। इस जोन से शहर में स्वच्छ वायु और हरियाली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसी कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन 19 लाख रुपए की लागत से वार्डों में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत करेंगी, जबकि सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कोरबा में आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

खबर शेयर करें: