रायगढ़ के कौहाकुंडा में आयोजित जिलास्तरीय आयुष मेले में 635 लोगों का हुआ उपचार, निःशुल्क बांटी गई दवाइयां

रायगढ़ October 31, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ के कौहाकुंडा में आयोजित जिलास्तरीय आयुष मेले में 635 लोगों का हुआ उपचार, निःशुल्क बांटी गई दवाइयां

रायगढ़ के कौहाकुंडा में आयोजित जिलास्तरीय आयुष मेले में 635 लोगों का हुआ उपचार, निःशुल्क बांटी गई दवाइयां

 

रायगढ़। संचालनालाय आयुष रायपुर छग के आदेशनुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ मीरा भगत के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन कौहाकुंडा में किया गया।

प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्री लाल साहू,पार्षद क्षत्रिय ने भगवान धंनवंतरी की पूजा अर्चना कर मेला का शुभ आरंभ किए। शिविर प्रभारी डॉ विजय लक्ष्मी चंद्रा ने आयुर्वेद की वैज्ञानिकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। शिविर् का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देना एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति बहुत ही प्राचीन है।जिसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं एवं रोग जड़ से समाप्त होते हैं। शासन आयुर्वेद पद्धति अपनाने के लिए कई प्रकार की योजना चला रही है जिसे आयुष विभाग आम जनता तक पहुँचाने में लगे हैं। जिले में पंच कर्म द्वारा लोगों का इलाज की प्रचलन दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शिविर में 635 रोगियों को उपचार कर निशुल्क औषधि वितरण किया। जिसमें आयुर्वेद पद्धति से 560 एवं होमियोपैथी पद्धति से 75 रोगियों का उपचार हुआ। 105 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर स्थल पर सभी लोगों को रोग प्रतिरोधक गुडचयदि काढा पिलाया गया।

शिविर स्थल में नशा मुक्ति, योगा परामर्श,औषधि द्रव्य प्रदर्शनी, जीवन शैली जन्य रोग, इत्यादि विभिन्न रोग के विशेषज्ञ डॉ द्वारा उपचार किया गया।खासकर परहेज पर भी विशेष संमझाईश दी गई।शिविर स्थल पर मुख्य अतिथि के हाथों से औषधि पौधा वितरण किया गया। विभिन्न आयुर्वेदिक विषयों पर आधारित पाम्पलेट जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वातरोग, ऋतुचर्या, योगाभ्यास आदि का वितरण किया गया एवं प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। शिविर में डॉ राय चौधरी, डॉ विभा, डॉ सक्सेना, डॉ. कुणाल पटेल, डॉ. अजय नायक, डॉ रवि शंकर पटेल, डॉ. नरसिंह पटेल, डॉ. रविशंकर पटेल, डॉ. शेख सादिक, डॉ. संजीव पटेल डॉ गरिमा, डॉ निकिता,डॉ प्रियंका, डॉ विकास, डॉ संतोष,डॉ अनिल डॉ जगयाशेनि, डॉ गौरी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी का सक्रिय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: